प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग एस के मिश्रा बैकुन्ठपुर पर कब होगी कार्यवाही?

क्या विभाग ने नियमो को तोडने या आदेश की खुली अवहेलना की दे रखी है छूट?
मिले प्रभार का अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग जनकपुर ने पालन क्यो नही किया?
खुलेआम दे रहे भ्रष्टाचार को अंजाम सब कुछ संज्ञान मे होने के बाद भी उच्च अधिकारी नही कर रहे कार्यवाही
कोरिया- जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियर एस के मिश्रा को प्रभारी SDO के रूप में विभाग ने बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से कोरिया में पदस्थ किया था ये सोच कर की विभागीय कार्य अच्छे से हो लेकिन उन्हे क्या मालूम था की प्रभारी SDO साहब के कार्यक्षेत्र में उन्ही का पुत्र ठेकेदार बन काम करेगा

