Saturday, October 17, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नगरपालिका बैकुंठपुर के वार्ड क्रमांक 7 से कचरा घर घर जाकर उठाने वाली दीदी रंजीता कुजुर मरियम इक्का का कार्य सराहनीय

कोरिया जिला से कमरुन निशा की रिपोर्ट

कोरिया जिला मुख्यालय नगरपालिका बैकुंठपुर मैं रंजीता कुजुर मरियम इक्का के द्वारा रिक्शा को चला कर वार्ड क्रमांक 7 मैं घर घर जाकर कचरा उठाती है और अपने रिक्शा में कचरे को रखती हैं कुछ जगह ऐसी है जहां पर कचरा वाला रिक्शा नहीं जाता है दोनों दीदी पैदल पैदल जाकर घर से कचरा दोनों हाथों में पकड़ कर लाती है।
कचरा उठाने वाली दीदीआे का ड्यूटी 7:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक है घर जा जाकर कचड़ा उठाती हैं और अपने रिक्शा में रखती है 7:00 से 3:30 तक रिक्शा चलाती हैं उनका वेतन खाली ₹6000 मात्र है
जिला प्रशासन को खबर आईना न्यूज़ याद दिलाती है की ऐसे कर्म योद्धाओं का वेतन बढ़ना चाहिए या नहीं
सफाई दीदी कचरा उठाने वाली इन ₹6000 में परिवार का भरण पोषण एवं दूरदराज गांव से बैकुंठपुर नगरपालिका किराया लगा कर सुबह रोज आती है और काम बंद होने पर वापस घर को फिर से किराया लगा कर जाती है।

जिला प्रशासन नगरपालिका बैकुंठपुर के द्वारा दीदी आे का उचित मेहनताना नही दिया जा रहा है गरीब दीदीआे के पीठ में मारिए पेट में लात मत मारिए परिवार का भरण पोषण करना होता है सफाई दीदिअाे को
कोरिया जिला बैकुंठपुर नगरपालिका के अंतर्गत 16 वार्ड क्रमांक है 16 वार्ड क्रमांक में 2=2 सफाई दीदी घर घर जाकर कचड़ा उठाती है और अपने रिक्शे में रखती हैं 16 वार्ड क्रमांक में दो कचरा सेंटर बनाया गया है एक बाजार पारा दूसरा पानी टंकी दोनों सेंटरों में कचरा को सफाई दीदियों के द्वारा अलग-अलग किया जाता है फिर उसे गीला कचरा को तलवापारा मैं स्टोर किया जाता है उसी गिला कचरे से खाद बनाया जाता है
सफाई दीदी जो घर घर जाकर कचरा को उठाती है और अपनी जिंदगी और परिवार की जिंदगी को दाव में लगाती हैं पेट के लिए जोखिम भी उठाती हैं काेराेना काल में इन सफाई कर्म योद्धाओं के मेहनताना के बारे में एक बार सोचना जरूर चाहिए जिला प्रशासन और नगरपालिका बैकुंठपुर को सफाई कचरा वाली दीदीेओं का कार्य सराहनीय