हल्दीबाडी एवं गोदरीपारा में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का होगा पुनः आबंटन 31 अगस्त 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित,
कमरुन निशा
कोरिया 11 अगस्त 2020/ जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी के हल्दीबाडी के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई डी क्रमांक 531001014 एवं 531001016 में अनियमितता पाये जाने के कारण उक्त दुकान को निरस्त कर उपभोक्ता भण्डार पोन्ड्रीहील हल्दीबाडी आई डी क्रमांक 531001005 में तथा हल्दीबाडी के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई डी क्रमांक 531001023 में अनियमितता पाये जाने के कारण उक्त दुकान को निरस्त कर ऊंॅ साईं नाथ महिला सहायता समूह हल्दीबाडी आई डी क्रमांक 531001015 और गोदरी पारा के शासकीय उचित मूल्य दुकान आई डी क्रमांक 531001018 में अनियमितता पाये जाने के कारण उक्त दुकान को निरस्त कर उपभोक्ता भण्डार गोदरीपारा 1 आई डी क्रमांक 531001010 में संलग्न किया गया है।
इन दुकानों के पुनः आबंटन की कार्यवाही हेतु आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से 17 अगस्त 2020 से 31 अगस्त 2020 तक कार्यालयीन समय पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र खड़गवां अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। आवेदन पत्र के साथ दुकान संचालन हेतु पंजीयन प्रमाण-पत्र, बैंक खाते आदि से संबंधित जानकारी देनी होगी।

