कोरियाछत्तीसगढ़

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन★

कमरून निशा


आज दिनांक 16/8/20 को कोरिया जिले के समस्त कर्मचारी एवम अधिकारी संघो की एक बैठक सरगुजा संभाग के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय उप संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कोरिया जिले की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन हुआ। नवीन कार्यकारिणी के संरक्षक श्री शंकर सुवन मिश्रा जी बनाये गए। कोरिया जिले के संयोजक श्री अशोक यादव जी को मनोनीत किया गया। जिले में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार साहू , श्री घनश्याम जायसवाल, श्री अतर सिंह, श्री प्रेम चंद गुप्ता, श्री पवन रुपौलिहा, श्री जे के साहू बनाये गए। जिले के संगठन सचिव पद पर श्री अशोक कुमार कश्यप, श्रीमती तुलिका शर्मा, श्री के के यादव, श्री डी एस गौतम, श्री श्यामा शंकर ,श्री जगरूप यादव का मनोनयन किया गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव पद पर श्री रवींद्र नाथ तिवारी , कोषाध्यक्ष श्री जयनाथ बाजपेयी जी तथा जिला प्रवक्ता के पद में श्री अशोक गुप्ता जी को जिम्मेदारी प्रदान की गई।
आज की बैठक में सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संभागीय उप संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी सभी कर्मचारी एवम अधिकारी हित में सदैव तत्पर रहेगी। आज की इस बैठक में आगे की रणनीति पर भी सारगर्भित चर्चा हुई तथा नए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु भी शासन स्तर पर संघर्ष के लिए सहमति प्रदान की।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *