मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह 26 मार्च को इच्छुक व्यक्तियों से 16 मार्च तक आवेदन

कमरुन निशा


कोरिया 29 फरवरी 2020/ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह 26 मार्च को कराया जायेगा। इस हेतु इच्छुक व्यक्ति 16 मार्च तक संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुण्ठपुर के 25, सोनहत के 17, भरतपुर के 25, मनेन्द्रगढ के 50 खडगवां के 35 एवं चिरमिरी के 10 सहित कुल 162 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रति कन्या विवाह हेतु 25 हजार रू. प्रावधानिक किया गया है,

जिसमें पंडाल एवं भवन किराया, अतिथियों के लिए भोजन, नाष्ता, बैठक व्यवस्था, विवाह की फोटो, प्रमाण-पत्र, परिवहन व्यय, आकस्मिक व्यय पर 5 हजार रू., सामग्री उपहार के रूप में चांदी का मंगलसूत्र, वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री, जूते-चप्पल, चुनरी, साफा पर 5 हजार रू. वधु को ड्राफ्ट, बैंक खाते के माध्यम से 1 हजार रू. तथा अन्य उपहार सामग्री की सुझाावात्मक सूची अनुसार अधिकतम 14 हजार रू. का व्यय किया जायेगा। इसके लिए विवाह के समय जन्म, षैक्षणिक योग्यता, सिकलिंग परीक्षण, छ.ग. राज्य के निवास, कन्या के प्रथम विवाह संबंधी प्रमाण पत्र एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने के प्रमाण पत्र के रूप में राषन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय एवं संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.