Saturday, October 17, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने आज नवा रायपुर में नये विधानसभा भवन के भूमिपूजन समारोह के बाद सेक्टर-24 का भ्रमण कर

कमरून निशा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने आज नवा रायपुर में नये विधानसभा भवन के भूमिपूजन समारोह के बाद सेक्टर-24 का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्माणाधीन आवासीय परिसरों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने इसके बाद विधायकों के आवास के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्यमंत्री श्री अमरजीत भगत, अनेक विधायक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित आनंद भी उपस्थित थे।