SECL महाप्रबंधक ने MLA के खिलाफ थाने में की शिकायत, प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्यवाई की मांग भी की
कमरुन निशा
विधायक मनेन्द्रगढ़ द्वारा अशोभनीय व्यवहार के संबंध में स्थानीय पोड़ी थाने सहित कलेक्टर कोरिया और एस पी कोरिया को SECL मुख्य महाप्रबंधक चिरिमिरी घनश्याम सिंह ने शिकायत पत्र दाखिल किया हैं और प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्यवाई की मांग भी की हैं।

थाने में दिए गए शिकायत पत्र में लिखा हैं की दिनांक 08.09.2020 को समय 3.45 अपरान्ह को स्थानीय विधायक, डॉ. विनय जायसवाल द्वारा मेरे स्थानीय निवास में जल आपूर्ति व्यवस्था की पाईप लाईन का तोड़-फोड़ किया गया तथा मेरी अनुपस्थिति में मेरे आवास के गेट पर उनके लगभग 50 समर्थकों के साथ नारेबाजी की गई। इसके पश्चात स्थानीय विधायक अपने समर्थकों के साथ मेरे कार्यालय में आए, मुझसे कुरासिया के विभिन्न कालोनीयों में जल प्रदाय पर चर्चा हुई। इस पर जब मैने महाप्रबंधक आवास में की गई उपरोक्त कृत की भर्त्सना किया तो उन्होने कहा कि मेरा यह कार्य सही है। डॉ० विनय जायसवाल, विधायक के इस कृत से हम लोक सेवक आहत हुए हैं एवं ऐसे में हमारी कार्यक्षमता पर ऋणात्मक प्रभाव पडता है। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्यवाई की जाए। डॉ विनय जायसवाल के द्वारा अश्विनी कार्य किया गया

