कोरिया जिले के प्रभारी सचिव श्री नरेन्द्र दुग्गा, जी के द्वारा जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा में गौठान एवं मल्टीयुटिलिटी सेंटर का अवलोकन किया गया

कोरिया जिला से कमरून निशा की खास रिपोर्ट

कोरिया जिले के प्रभारी सचिव श्री नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर श्री एस एन राठौर, एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तूलिका प्रजापति के द्वारा जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा में गौठान एवं मल्टीयुटिलिटी सेंटर का अवलोकन किया गया। इसी के साथ प्रभारी सचिव ग्राम सलगवांकला में पीडीएस दुकान एवं पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत संचालित मोहल्ला क्लास भी पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया।

गिरदावरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटवारी को शुद्ध गिरदावरी करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण किसानों को पड़ती भूमि पर जटंगी, रामतिल आदि लगाकर भूमि का उपयोग करने का सुझाव दिया। इसी तरह रजौली में उन्होंने धान चबूतरा, पोंडी मे पड़ती भूमि में हल्दी उत्पादन का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सोनहत, सीईओ सोनहत, तथा जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.