कोरियाछत्तीसगढ़

पोषण अभियान के तहत सही पोषण के प्रति महिलाओं को किया जा रहा जागरूक बीमारियों से बचने मिल रही स्वच्छता की सीख

कमरुन निशा


कोरिया 21 सितंबर 2020/ सही पोषण के प्रति महिलाओं को जागरूक करने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कोरिया जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। जिसमें महिलाओं को स्वयं एवं बच्चों के समुचित पोषण हेतु आहार की जानकारी के साथ ही एनीमिया की रोकथामए डायरिया का प्रबंधन और स्वच्छता हेतु भी जागरूक किया जा रहा है। समुचित पोषण का अभाव या उपेक्षा हमारे सामने कई प्रकार की बीमारियों के रूप में सामने आता है। आहार के प्रति सही व्यवहार और जागरूकता से ही एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी 6 परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले आंगनबाडियों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। जिसके तहत हितग्राहियों को अपने आस.पास स्वच्छता बनाये रखने की सीख दी गई। बीमारियों को दूर रखने का ये सबसे कारगर उपाय है। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी केंद्र एवं ग्राम स्तर पर गठित महिला स्व सहायता समूहों की बैठक आयोजित कर एनीमिया पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर जानकारी दी गई।
पोषण अभियान के प्रचार.प्रसार हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृहभेंट एवं बैठक के माध्यम से हितग्राहियों से चर्चा भी की जाती है। पूरक पोषण आहार के दैनिक एवं निर्धारित उपयोग हेतु प्रेरित करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फलोंए साग . सब्जियों का अधिक से अधिक उपयोग किये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों के घर गृहभेंट कर पोषणए स्वच्छताए एनीमिया एवं टीकाकरण तथा पोषण अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। आंगनबाडी केंद्रों में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्राम स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर पोषण संबंधी जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह में रूप में मनाया जा रहा हैए जिसमें महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को स्वच्छताए स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित जानकारियां दी जा रही है। इसके साथ ही बच्चों का टीकाकरणए पोषण वाटिका लगाना जैसे अनेकों महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *