गांधी पार्क व भाजपा कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया

कमरुन निशा

गांधी पार्क व भाजपा कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया
किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री जायसवाल का भव्य स्वागत


बैकुण्ठपुर – भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया गया। वहीं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिला कार्यालय में उनके जयंती के अवसर पर लाईव वेबीनार कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल केशरवानी द्वारा उनके जीवनी व विचारों पर आधारित आत्मनिर्भर भारत हेतु जारी 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर प्रकाश डाला गया।
मनेन्द्रगढ़ शहर से छः लोगो का भाजपा प्रवेश – भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल एवं भाजपा के वरिष्ठजनों के उपस्थिति में जयवंत कुमार, ललन शुक्ला, सूरज कुमार माझी, अनुज मिंज, विजय साहू व प्रकाश साहू को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया गया।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत – भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल का भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पकुच्छ से भव्य स्वागत एवं उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चम्पादेवी पावले,

अनिल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, विरेन्द्र सिंह राणा, देवेन्द्र तिवारी, लक्ष्मण राजवाड़े, सुनिता सिंह, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, डमरू बेहरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मुकेश जायसवाल, अनिल देवी, अनुपमा निशी, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र चक्रधारी, रेखा सिंह, जेके सिंह, मंडल अध्यक्ष भानूपाल, रघुनंदन यादव, धर्मेन्द्र पटवा, धनेश यादव, मंडल महामंत्री सुभाष साहू, अरूण जायसवाल, सत्यनारायण सिंह,संदीप गुप्ता, रामलखन सिंह,
प्रदीप सालूजा, अनिता तिवारी, बिजेन्द्र जायसवाल, अंचल राजवाड़े, मंजू जिवानानी, सतेन्द्र राजवाड़े, अन्नू दुबे, मो.नूर, प्रदीप गुप्ता सहित वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.