एंकर। कोरिया जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है। जिले के अंतिम छोर पर वनांचल में स्तिथ धनपुर इलाके में पैतालिस हाथियों का दल घूम रहा है।
कोरिया जिला से कमरुन निशा रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया के वनमण्डल के खड़गवां रेंज के कोटया बीट के धनपुर अनबोलनीपारा और कांसाबहरा में दल ने पन्द्रह किसानों की फसलों को नुकसान पहुचाया है वही कुछ ग्रामीणों के घर की दीवाल को भी तोड़ दिया है साथ ही मवेशियों पर भी हमला किया है जिससे एक मवेशी की मौत होने के साथ कुछ मवेशी घायल भी हुए है। ग्रामीणों को हुए नुकसान की जानकारी मिलने पर इलाके के विधायक विनय जायसवाल ने वन अमले के साथ मौके पर पहुँचे और जानकारी लेने के बाद वन अमले को हाथियों पर नजर रखने व प्रभावितों को जल्द नुकसान का मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए। वही पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जिले में समय समय पर हाथियों का दल आता रहता है। पिछले साल हुए नुकसान का मुआवजा अभी तक ग्रामीणों को नही मिला है । उन्होंने प्रशासन से दीवाली के पहले नुकसान का मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
बाइट 1 विनय जायसवाल विधायक मनेन्द्रगढ़
बाइट 2 श्याम बिहारी ज
जायसवाल पूर्व विधायक मनेन्द्रगढ़

