संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव जी की पहल रंग लाई क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, जिला चिकित्सालय पहुँची डायलिसिस मशीन,

कोरिया जिला से कमरुन निशा की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया के मुख्यालय बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय मे अब होगा डायलिसिस मशीन आ चुकी है।
क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी,
जिला चिकित्सालय पहुँची* डायलिसिस मशीन, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव जी की पहल रंग लाई, आगामी 15 दिनों में जिला मुख्यालय में ही अब डायलिसिस करा सकेंगे मरीज, अंबिका दीदी का आभार।

आपको बता दें कि डायलिसिस ना होने के कारण ग्रामीण अंचलों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जिला चिकित्सालय में खुद डायलिसिस किया जाएगा संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव जी की पहल रंग लाई और ग्रामीणों में खुशी का माहौल चारों तरफ छाया हुआ है। अब किसी भी लोगों को डायलिसिस के लिए अंबिकापुर रायपुर बिलासपुर अब नहीं जाना पड़ेगा जिला कोरिया बैकुंठपुर में जिला चिकित्सालय में किया जाएगा डायलिसिस संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव जी का कोरिया जिला के सदस्यगण आभार व्यक्त करते हैं।
डायलिसिस मशीन

Leave a Reply

Your email address will not be published.