पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे जी के द्वारा बताया गया आज डूबते हुए सूर्य भगवान का अर्ग देते हुए छठ का दूसराअर्ग संपन्न

कमरून निशा

जिला कोरिया बैकुंठपुर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे जी के द्वारा बताया गया कि छठ पूजा को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है। बैकुंठपुर राजा तालाब पर छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां व्यापक पैमाने पर देवराहा सेवा समिति के द्वारा सांफ सफाई अभियान जारी है। साथ ही साथ कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एवं मास्क लगाने की अपील की गई एवं वितरण किया गया मार्किंग किया गया है। छठ घाट पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए छठ पर्व समिति वहाँ पर मौजूद है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। आज व्रतियां शाम में डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा पूरी करेंगे।

शैलेश शिवहरे जी अनुराग दुबे उर्फ अन्नू भैया रजनीश गुप्ता एवं देवरहा सेवा समिति बैकुंठपुर के सदस्यगण मौजूद रहे हर पल हर क्षण

छठ पर्व : छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्य उपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व बिहारीयों का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार में बड़े धूम—धाम से मनाया जाता है। कोरिया जिला बैकुंठपुर में भी खूब धूमधाम से छठ पूजा पर्व मनाया गया।
ये एक मात्र ही बिहार या पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और ये बिहार कि संस्कृति बन चुका हैं। यहा पर्व बिहार कि वैदिक आर्य संस्कृति कि एक छोटी सी झलक दिखाता हैं। ये पर्व मुख्यः रूप से ऋषियों द्वारा लिखी गई ऋग्वेद में सूर्य पूजन, पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार बिहार में यहां पर्व मनाया जाता हैं।
जिला कोरिया बैकुंठपुर के देवरहा सेवा समिति के सदस्यगणों ने भारी संख्या में छठ पूजा पर मौजूद थे एवं छठ पूजा करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देवरहा सेवा समिति के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.