भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने छठी मईया से किया क्षेत्र के स्वस्थ,सुखद एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना।
कमरुन निशा

जिला कोरिया चरचा छठ घाट में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा मंडल शिवपुर चरचा के महामंत्री अरुण जायसवाल के द्वारा नारियल फल,ताजा फूल,फल एवं गन्ना-(प्रसाद) साथ में मस्क – सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को वितरण किया गया । बता दें कि हर वर्ष चरचा मण्डल में अरुण जायसवाल के द्वारा समस्त मण्डल पदाधिकारियों के उपस्थिति में वितरण किया जाता रहा है, इसी तारतम्य में इस वर्ष भी अरुण जायसवाल के द्वारा गन्ना,फूल,नारियल वितरण किया गया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल राजवाड़े भी छठघाट चरचा में छठी मईया के पूजा में शामिल हुए,लोगों से मिलकर अंचल राजवाड़े ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री कृष्णबिहारी जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र तिवारी,जनपद अध्यक्ष बैकुण्ठपुर सौभाग्यवती सिंह,भाजपा नेता पंकज गुप्ता,भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े,शिवपुर चरचा मण्डल अध्यक्ष श्री अभिमन्यु मुदली,तीरथ राजवाड़े,श्यामनारायण यादव,धर्मवती राजवाड़े,धर्मेंद्र सिंह,पी सी पांडेय,सुनील विश्वकर्मा,रंजन शर्मा,आदित्य जायसवाल,राजीव रंजन शरीवास्तव,प्रिंस श्रीवास्तव,प्रशांत राजवाड़े,बबलू सिंह एवं चरचा भाजपा मंडल के सभी सम्मानित वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल रहे।

