इंसानियत हुई शर्मसार, रिश्तेदारों ने ही ढकेला दैहिक शोषण की आग में।

कमरून निशा

जशपुर- आज फिर इंसानियत को शर्मसार किया गया। पीड़िता को खुद उसके रिश्तेदारों ने दैहिक शोषण की आग में ढकेला।

पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार हुई युवती को उतरप्रदेश के कानपुर से बरामद करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। तपकरा पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

दरअसल घर बसाने के लालच में उत्तरप्रदेश के दो आरोपितों ने एक महिला दलाल और उसके पति के सहयोग से जशपुर की एक बेटी को रोजगार का लालच देकर जाल में फांस लिया और तीन माह तक पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा। जानकारी देते हुए तपकरा थाना प्रभारी वीएन शर्मा ने बताया कि बीते 13 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि आरोपिता चांदनीबाई ने पीड़िता को रोजगार का लालच देकर उत्तर प्रदेश के कानपुर ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.