रविंद्र तिवारी महासचिव के द्वारा वादा निभाओ-स्वाभिमान रैली
कमरून निशा
छत्तीसगढ़ जिला कोरिया राज्य के 3 लाख 99 हजार कर्मचारी एवं अधिकारी राज्य शासन के अनदेखी से व्यथित हैं। कोरोना काल में सरकारी ही असरकारी साबित हुआ है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं उपचार के डयूटी में हमारे अनेक साथी काल के गाल में समा गये हैं ! सरकारी महकमे की सुरक्षा एवं उनके परिवार के हित को अनदेखा कर,सरकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन संभव नहीं होगा। राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों को दिवाली पर उनके अधिकार से संबंधी कर्मचारी हितैषी घोषणा की उम्मीद थी। राज्य के कर्मचारी-अधिकारी, शासन के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
दूसरा चरण 11/12/2020 को जिला स्तर पर वादा निभाओ,स्वाभिमान रैली आयोजित होगा। जिला मुख्यालय के प्रेमाबाग बैकुंठपुर में 12 बजे से आमसभा कर अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करेंगे।दोपहर 2 बजे रैली के माध्यम से कलेक्टर कोरिया के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।
रैली में कोरिया जिले के कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे।
प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जुलाई 19 का 5 % तथा जनवरी 20 के 4% कुल 9 % महँगाई भत्ता;छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 का बकाया एरियर्स का भुगतान;लंबित संवर्गीय पदोन्नति,समयमान/क्रमोन्नति; सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों को तृतीय समयमान स्वीकृति;शासकीय सेवा के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत कर्मचारी अधिकारी के परिवार को 50 लाख अनुग्रह राशि एवं अनुकंपा नियुक्ति,अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने,चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति;सातवे वेतनमान के मूलवेतन के आधार पर 10 % गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृति; 1 जनवरी 2004 से बंद हुए पुराने पेंशन योजना को बहाल करने;अनुकंपा नियुक्ति तृतीय श्रेणी पदों में भी करने,राज्य पुनगर्ठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित कर पेंशनरी दायित्वों का बंटवारा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बीच करने एवं छत्तीसगढ़ के लिए सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल भारतीय स्टेट बैंक गोविंदपुरा भोपाल से पृथक कर सेल की स्थापना रायपुर ब्राँच में करने सहित अन्य प्रमुख माँगों के निराकरण के लिए आंदोलन का ऐलान किया गया है। कोरिया जिले के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया जाता है।
रविन्द्र तिवारी
महासचिव
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरिया

