मिले ऋण ने बदली रमेश की जिंदगी ऋण से खरीदा ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार के पालन-पोषण में हुए सक्षम
कमरुन निशा
अंत्यावसायी सहकारी समिति की पैसेंजर व्हीकल योजना में
कोरिया 23 दिसंबर 2020/ कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखण्ड के ग्राम चम्पाझर के रहने वाले श्री रमेश कुमार परिवार के भरण-पोषण के लिए चिंतित थे। वे अपने परिवार की खुशी और भरण-पोषण के लिए काम शुरू करना चाहते थे पर कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। तब रमेश को समाचार पत्रों के माध्यम से जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति द्वारा रोजगार हेतु ऋण दिए जाने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत कार्यालय में संपर्क किया तथा ऋण आवेदन कार्यालय में जमा किया। रमेश के इरादों ने उसका साथ दिया और चयन समिति की बैठक में वह चयनित हो गया।

