Saturday, November 28, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

जमीन फटने मकान जमीदोज मामले का जिला आबकारी विभाग बना दिया मजाक पत्रकारों ने जिला आबकारी अधिकारी से बात किया तो आदरणीय भागते नजर आए.

कमरुन निशा

कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र की हल्दी बाड़ी में जमीन फटने और मोटी मोटी दरारों के बीच मकान जमींदोज हुए साथ ही दो दर्जन से ज्यादा मकान मैं मोटी मोटी दरारें आ गई है जिसे लेकर शासन प्रशासन ने बस्तियों को खाली कराने के साथ-साथ बैंक बिजली ऑफिस गैस गोदाम सभी को खाली करा दिया है साथ ही बैंकों से लगे छोटी मोटी दुकानों को भी खाली करा दिया है वहीं पर अंग्रेजी शराब की दुकान पहले की भांति संचालित है जब इस बारे में आबकारी अधिकारी से बात किया गया तो वह यह कहते पल्ला झाड़ लिया कि हमने इसके बारे में उच्च अधिकारी को जानकारी दे दिया है अब उच्च अधिकारी जब शराब दुकान को बंद करने का आदेश करेंगे तब शराब दुकान बंद रहेगी कहने का सार पूरा यह है कि इतनी बड़ी घटना जमीन फटना मकान गिरना बस्तियां खाली होना लेकिन जिला आबकारी विभाग अधिकारियों की मनमानी रवैया से अंग्रेजी शराब की दुकान आज भी संचालित है मजे की बात यह है कि आज तक इस दुकान को बंद कराने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी सामने नहीं आए हैं कहने का मतलब सीधा यह है कि इतने बड़े हादसे को चुनौती देता कोरिया जिले का आबकारी विभाग
पी टी सी ।

आपको बता दें कि हल्दीबाड़ी में जमीन फटने और मकान गिरने को लेकर जहां एक तरफ बैंक बिजली ऑफिस गैस गोदाम को खाली कराया गया है साथ ही आसपास की दुकानें और बस्तियों को भी खाली कराया गया है लेकिन अंग्रेजी शराब दुकान वहीं पर संचालित है जिसको लेकर पत्रकारों ने जिला आबकारी अधिकारी से बात किया तो आदरणीय भागते नजर आए।