होली मिलन कार्यक्रम में खुशियों के रंग में रंगे पत्रकार व कांग्रेसजन प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला ने आयोजित किया कार्यक्रम


नीरज गुप्ता की रिपोर्ट
चर्चा कॉलरी……… गत दिवस योगेश शुक्ला सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के द्वारा होटल गंगा श्री में बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में वेदांती तिवारी उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया ,मुख्तार अहमद, अजय सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर, सुरेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह दद्दा, दीपक गुप्ता, भूपेंद्र यादव ,नीरज गुप्ता, विक्रांत सिंह एल्डरमैन नगरपालिका शिवपुर चर्चा, रविशंकर राजवाड़े सहित चलता रहा

जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार उत्तम कश्यप, कृष्ण विभूति तिवारी ,प्रवीण सिंह , अनूप बड़ेरिया, जगजीत सिंह ग्रेवाल फारुख ढेबर आदि उपस्थित थे होली मिलन कार्यक्रम मैं प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला ने समस्त उपस्थित जनों को होली स्पेशल भांग की बर्फी व ठंडाई पिलाकर होली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों के साथ हंसी खुशी का त्यौहार है ,होली का त्यौहार आपसी प्रेम, भाईचारे व एकता का प्रतीक माना जाता है,

होली हमें सभी मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा प्रदान करती है ,इसके साथ होली के रंग हमें प्रसन्न रहने की प्रेरणा देते हैं वही प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला ने कहा कि होली का उत्सव अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा लाता है, प्यार भरे रंगों से सराबोर यह पर्व हर धर्म ,संप्रदाय, जाति के बंधन को तोड़ कर भाईचारे का संदेश देता है योगेश शुक्ला ने गीत के माध्यम से कहा कि ** नफरतों के जल जाए सब अंबार होली में ,.. गिर जाए मतभेद की हर दीवार होली में,…. बिछड़ गए जो बरसों से प्राण से अधिक प्यारे ,…. गले मिलने आ जाएंगे इस बार होली में…..

कार्यक्रम मैं उपस्थित भूपेंद्र यादव अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी नगरपालिका शिवपुर चर्चा ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र व प्रदेश के बहुमुखी विकास की कामना की

होली मिलन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला व जिला पंचायत कोरिया के उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने एक दूसरे को भांग की मीठी बर्फी खिलाई योगेश शुक्ला के अनुरोध पर वेदांती तिवारी ना नहीं कर सके और कई गिलास ठंडाई पी ली जिसका असर उन्हें घर जाने पर समझ में आया ,!होली मिलन कार्यक्रम में काफी देर तक हंसी मजाक का दौर तक

Leave a Reply

Your email address will not be published.