newकोरियाछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को 175 जोडे वैवाहिक बंधन में जुडेंगे

कमरुन निशा

कोरिया 26 फरवरी 2021/राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को दोपहर 11 बजे जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित एस.ई.सी.एल के स्टाफ क्लब बैकुण्ठपुर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 175 जोड़े वैवाहिक बंधन में जुडेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अनिला भेंडिया द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज खलखो ने बताया कि विकासखण्ड़ बैकुण्ठपुर के 35, मनेन्द्रगढ़ के 50, भरतपुर के 25, चिरमिरी-खड़गवां के 65 जोड़े शामिल है। उन्होनें मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह कार्यक्रम में संबंधितों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होकर वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *