कलेक्टर राठौर के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी सहयोग से कोरिया जिले में हो रही बटन मशरूम की खेती
kamrun nisha
कृषकों ने तीन माह में सफेद बटन मशरूम की खेती से कमाये 1.50 लाख रूपये
कलेक्टर राठौर के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी सहयोग से कोरिया जिले में हो रही बटन मशरूम की खेती
कोरिया 26 मार्च 2021/ कोरिया जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा कोरोना काल में कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने एवं आजीविका से जोड़ने के लिए बटन मशरूम की कृषि करवाई गई। इसके लिए कृषकों को बटन मशरूम का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा 5 कृषकों के प्रक्षेत्र पर प्रायोगिक तौर पर बटन मशरूम की खेती वैज्ञानिक पद्धति से कराया गया।