भाजपा कार्यालय में मना स्थापना दिवस प्रधानमंत्री जी का उदबोधन लाइव सुना कार्यकर्ताओं ने घरों में उत्साह से लगाए झंडे
kamrun nisha


बैकुण्ठपुर- भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के शुभअवसर जिले के विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया। सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में झंडे लगाए तथा बूथ अध्यक्ष के घरों पर नाम पट्टिका लगाने का भी कार्य शुरू किया गया। यह कार्यक्रम पूरे जिले में14 अप्रेल तक चलेगा और 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयन्ती मनाई जाएगी। इस अवसर पर पार्टी के ज़िलाअध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल के द्वारा बैकुंठपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया । तत्पश्चात् सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी । इसी तारतम्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नड्डा जी के संदेशों को सुना गया एवं द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी के रीति नीति एवं पार्टी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष श्री कृष्णबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत और संकल्प को लेकर बनी । जनसंघ के समय से लेकर अब तक पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित रहते हुए, देश और समाज के लिये अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य से योगदान दिए जिसके कारण करोड़ों कार्यकर्ताओं के इस परिवार का सदस्य होने पर मुझे गर्व है । अपने उद्बोधन में उन्होंने पार्टी के इतिहास एवं कार्यशैली विचारधारा के विषय में सविस्तार जानकारी दी । भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राष्ट्रीय नेतृत्व आह्वान पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता बंधुओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 2 में कार्यकर्ताओं के घरों में पार्टी का ध्वजारोहण किया एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी गयी । इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कृष्णबिहारी जायसवाल , जिला महामंत्री जमना पाडे , जिला उपाध्यक्ष देवेंद्रतिवारी , शैलेश शिवहरे , ज़िला प्रवक्ता बसंत राय ,ज़िला मंत्री पंकज गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष भानुपाल , ज़िला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े ,मनोज गुप्ता , ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला नेताम , मंडल महामंत्री सुभाष साहू , अरशद खान ,परमजीत कौर ,शारदा प्रसाद गुप्ता , , गुलाब गुप्ता, डा रश्मि सोनकर,रमन गुप्ता , अनिता गुप्ता, पन्नालाल , गीता नेमा , वीजेंद्र जायसवाल, , हर्शल गुप्ता , सतेंद्र राजवाड़े , तनवीर अहमद , ग़ुलाम मुर्तज़ा संदीप पटेल , शिवमविश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

