होम आइसोलशन के संबंध में मदद एवं परामर्श हेतु जिला एवं खण्ड स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम नम्बर जारी
kamrun nisha
कोरिया 12 अप्रैल 2021/कोविड-19 संक्रमित मरीजों के होम आईसोलेशन एवं निःशुल्क परामर्श प्रदाय करने हेतु जिला चिकित्सालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी डाॅ. कार्तिकेय सिहं को बनाया गया है। कंट्रोल रूम नम्बर 79749-25677 पर होम आइसोलेशन के संबंध में मदद ली जा सकती है, तथा राज्य के बाहर से आने वालों की सूचना दी जा सकती है जिससे कि उन्हें ट्रेस कर होम आइसोलेट किया जा सके।
इसी तरह विकासखण्ड स्तर पर भी होम आइसोलेशन के संबंध में मदद एवं परामर्श हेतु कंट्रोल रूम बनाये गये है। विकासखण्ड भरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ प्रभाकर तिवारी मो. नं. 9171010884, सोनहत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ मोहित सिंह मो. नं. 9340416607, खड़गवां के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ मनीष प्रताप सिंह 6260780809, बैकुण्ठपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में डाॅ वासीक अहमद मो.न. 6260851739 और मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाॅ.अतीक सोनी मो. न. 9713023687/8817187294 से सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही शहरी क्षेत्र चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे डॉ आर एस यादव 9685993513 से संपर्क किया जा सकता है।

