श्री आर.पी. साय (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज का रेंज के अधिकारी/कर्मचारियों के लिए संदेश…
kamrun nisha
वर्तमान में देश के अधिकांश राज्यों में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम वास्ते शासन द्वारा अधिकांश स्थानों को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर कोरोना से बचाव हेतु जारी गाईड लाईन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में सरगुजा रेंज के सभी जिलों को भी कंटेंटमेंट जोन घोषित करते हुए कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान रेंज के सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अत्याधिक लगन व मेहनत से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आम जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है-जैसे लोगों को सेनेटाइजर, मास्क व अन्य आवश्यक सामग्रियों से सहयोग किया जा रहा है।
सरगुजा रेंज के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। आप सबसे मेरी अपील है कि जिन अधिकारी/कर्मचारियों ने कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाया है वे अपने दोनों डोज को निर्धारित समय-सीमा के अंतराल में अनिवार्य रूप से लगवा लें। साथ ही साथ अपने आप को भी संक्रमण से बचाव हेतु जारी गाईड लाईन का पालन आवश्यक रूप से करें। स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रखें जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आम जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता कर पाएंगे। सभी अधिकारी कर्मचारी मास्क और सेनेटाइजर का नियमित उपयोग करें, क्योंकि सुरक्षा ही बचाव का सबसे बड़ा साधन है।
जय हिंद...

