Sunday, October 18, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

ममता बनर्जी के कायराना हरकत से हुई लोकतंत्र की हत्या — भाजपा जिला मंत्री पंकज गुप्ता जी

Kamrun nisha

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया /पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं व गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किये हमले के विरोध में भाजयुमो नेता जिला मंत्री पंकज गुप्ता जी बैकुंठपुर ने भी स्थित अपने निवास में आज दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक घर के समक्ष धरना प्रदर्शन कर तृणमूल कांग्रेस के इस कायराना हरकत को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

पंकज गुप्ता जी ने कहा कि टीएमसी सरकार के इस घिनौने कृत्य का भाजपा जिला मंत्री पंकज गुप्ता जी पुरजोर विरोध करते है,बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं साथियों के साथ छत्तीसगढ़ का भाजपा जिला मंत्री साथ खड़े है।