सरगुजा संभाग की आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट घुटरीटोला व बी-सिम पहुंचकर तैनात कर्मचारियों का बढाया हौसला…
kamrun nisha


आज दिनांक 13 मई 2021 को सुश्री जिनेविवा किंडो, कमिश्नर सरगुजा संभाग एवं श्री आर.पी. साय, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज द्वारा जिला कोरिया अंतर्गत छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चेक घुटरीटोला (थाना झारखण्ड) तथा बी-सिम (थाना खोंगापानी) पहुंचकर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उपस्थित कर्मचारियों कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों को अपनाते हुए अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु समझाईस दिया गया। साथ ही साथ दोनों चेक पोस्टों पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत करते हुए कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर वितरित किया गया।
कोरोना जैसी माहामारी के समय में मनेन्द्रगढ़ पुलिस व कैट व्यापार संगठन के संयुक्त प्रयास से मनेन्द्रगढ़ में जरूरतमंदों में वितरण के लिए तैयार होने वाले भोजन स्थल का निरीक्षण कर पुलिस व कैट व्यापार संगठन के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की गई। बैकुंठपुर में बनाएं गए कोरोना सेंटर का भी निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

