मध्यप्रदेशराजनीति

बागी विधायकों से मिलने बैंगलुरू पहुंचे दिग्विजय सिंह होटल के बाहर धरने पर बैठे

कमरुन निशा
नई दिल्ली I मध्य प्रदेश में सत्ता का संग्राम दिन-ब-दिन रोमांचक होता जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच चिट्टी की अदला-बदली चल रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज पार्टी के बागी विधायकों से मिलने बैंगलुरू पहुंच गए हैं। विधायकों से मिलने की इजाजत नहीं मिलने पर दिग्विजय सिंह होटल रमाडा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बीजेपी पर अपने 16 विधायकों को किडनैप करने और उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया। याचिका में प्रदेश कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से उनके विधायकों को बीजेपी की कैद से छुड़ाने की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने याचिका में कहा कि बिना उन 16 विधायकों के विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं हो सकता।
हालांकि, प्रदेश कांग्रेस के बागी विधायक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला। बागियों ने कहा कि वे बीजेपी जॉइन करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने सीएम कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘उनकी सरकार में हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सीएम के पास हमारी बात सुनने का वक्त नहीं होता, उनका सारा ध्यान छिंदवाड़ा पर होता है।’ उन्होंने कहा यहां सभी लोग अपनी मर्जी से आए हैं।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, ‘मैं बेंगलुरु के रमाडा होटल पहुंच गया हूं. पुलिस हमें रोक रही है.’ जानकारी के मुताबिक होटल में जाने से रोके जाने पर नाराज़ दिग्विजय होटल के बाहर ही धरने पर बैठ गए. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के 21 विधायक होटल में ठहरे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *