Sunday, October 18, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया काे ज्ञापन सौंपा गया,,,,

Kamrun nisha


छत्तीसगढ़ जिला कोरिया/ आम आदमी पार्टी के द्वारा पुलिस अधीक्षक
जिला कोरिया को ज्ञापन सौंपा गया

नशीली पदार्थों के अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाये।

हम आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि कोरिया जिला के बैकुंठपुर नगर पालिका एवं शिवपुर चर्चा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत दिन प्रतिदिन बढ़ रही नशीले पदार्थों की बिक्री से समाज एवं युवा पीढ़ी दोनों को लगातार नुकसान हो रहा है यह घटना चर्चा नगर पालिका एवं बैकुंठपुर नगर पालिका में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा उत्प्रेरित एवं पोषित किया जा रहा है जिससे आम जनता में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है एवं इससे महिलाओं को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी आपसे मांग करती है कि उपरोक्त तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए त्वरित करवाई करने का आदेश प्रदान करें।

आम आदमी पार्टी के द्वारा निवेदन किया गया की जन आक्रोश को बढ़ने से पहले असामाजिक तत्वों एवं नशीली पदार्थों के अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए एवं समाज को नशा मुक्त करने की दिशा में पहल करें।

आवेदक
आम आदमी पार्टी
विधानसभा बैकुंठपुर के समस्त कार्यकर्ता गण

प्रतिलिपि,
श्रीमान जिलाधीश/कलेक्टर महोदय को सादर सूचनार्थ प्रेषित।