मार्च के महीने चर्चा पहुंचे चार विदेशी नागरिकों की स्वास्थ्य जांच प्रारंभ जेम्को कंपनी के प्रभारी ने विदेशियों के आने की नहीं दी जानकारी महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र ने तत्काल लिया संज्ञान पालिका अध्यक्ष अजीत ने की थी स्वास्थ्य जांच की मांग


नीरज गुप्ता
जिला कोरिया चर्चा कॉलरी…………. चर्चा कालरी में रह रहे 16 विदेशियों की जानकारी का खबर आईना न्यूज़ में प्रकाशन होने के साथ ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और चरचा कालरी के ऑफिसर कॉलोनी स्थित जेम्को कंपनी के कैंप कुमार सदन भवन मैं जिला चिकित्सालय की टीम पहुंच कर जांच में जुट गई इसके अतिरिक्त कोरिया जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी चर्चा कॉलरी में पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया विदित हो कि मार्च महीने में साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में रहने वाले चार विदेशी नागरिक चर्चा पहुंचे हैं और चर्चा कालरी की भूमिगत खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के संपर्क में हैं साउथ अफ्रीका निवासी दो विदेशी नागरिक 3 मार्च को चर्चा कालरी पहुंचे वही 8 दिनों बाद तीसरा विदेशी नागरिक 11 मार्च को चर्चा पहुंचे इसके पश्चात चौथा विदेशी 15 मार्च को चर्चा कालरी स्थित जेम्को कंपनी के कैंप में पहुंचा वर्तमान में चर्चा कालरी में 16 विदेशी रह रहे हैं

यह सभी विदेशी नागरिक जेम्को कंपनी के अनुबंध के तहत चर्चा कालरी की खदानों में सी एम मशीन का संचालन कर कोयला उत्पादन कार्य करते हैं जेम्को कंपनी के कैंप में इन विदेशियों के साथ लगभग 60 अन्य कर्मचारी भी रहते हैं इसके अतिरिक्त यह सभी विदेशी चर्चा कालरी के अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के संपर्क में भी रहते हैं जेम्को कंपनी के प्रभारी के द्वारा मनमानी के क्रम में इन विदेशियों के आने की सूचना किसी को नहीं दी गई और न ही स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य जांच कराई गई जेम्को कंपनी के प्रभारी से पूछने पर उन्होंने 15 मार्च को सिर्फ एक विदेशी नागरिक के आने की बात बताई गई जबकि तीन अन्य विदेशी नागरिक भी मार्च महीने में ही चरचा कालरी आए गौरतलब है कि विगत 2 माह से कोरोना वायरस के प्रकोप की जानकारी सर्वविदित है इस वायरस का असर धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया है और डेढ़ सौ से भी ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं इस जानकारी के बावजूद जेम्को कंपनी के प्रभारी के द्वारा विदेशी नागरिकों के आने की सूचना छिपाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है इन विदेशी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की मांग नगरपालिका शिवपुर चर्चा के अध्यक्ष अजीत लकड़ा के द्वारा किया गया इसके अतिरिक्त अन्य नागरिकों ने भी महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र से जांच की मांग की थी बैकुंठपुर क्षेत्र के संवेदनशील महाप्रबंधक ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए आदेश के परिपालन में मार्च माह में आने वाले सभी

विदेशियों को कुमार सदन भवन के अंदर ही रहने का आदेश दिया गया यह सभी विदेशी नागरिक 15 दिनों तक ना तो खदान के कार्य में जाएंगे और ना ही कैंप स्थित अपने कमरे से बाहर निकलेंगे इस दौरान इनकी जांच चलती रहेगी 15 दिनों की अवधि में यदि कोरोना वायरस से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं तो चिकित्सा प्रारंभ की जाएगी क्षेत्रीय चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर अशोक बिराजी ने बताया की कोरनटाइन जांच प्रक्रिया के तहत 14 दिनों तक अलग रखकर जांच की जावेगी गौरतलब है कि विदेशों से आने वाली नागरिकों को भी हवाई अड्डे से निकलते ही 14 दिनों तक विभिन्न आइसोलेशन कैंपों में रखा जाता है जिससे कैंप रहने की अवधि में यदि संक्रमण होता है तो उसे बाहरी लोग सुरक्षित रह सकें और यह संक्रमण अन्य जगहों पर न फैल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published.