संजय कुमार जयसवाल जी बिलासपुर हाई कोर्ट रजिस्टर जांच टीम आई बैकुंठपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जांच नाश्ते से लेकर लंच में जांच प्रक्रिया खत्म न्यायालय कर्मी महमूद आलम की मौत का
kamrun nisha
कोरिया जिला के पत्रकार भाई सुबह से लेकर 2:30 बजे तक बाइट लेने के लिए संजय कुमार जयसवाल जी का इंतजार करते रहे संजय कुमार जयसवाल जी की जांच प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से नाश्ता में अटकी नाश्ता के बाद रूम से निकलकर लंच रूम चले गए हाई कोर्ट रजिस्टर जांच टीम संजय कुमार जयसवाल जी के द्वारा इग्नोर कर दिया गया पत्रकार मीडिया वाले को खड़े रहे 10:00 बजे से 2:30 बजे तक मीडिया पत्रकार रेस्ट हाउस में इंतजार करते रहे इससे साफ जाहिर होता है कि जांच की प्रक्रिया हाई कोर्ट रजिस्टार के द्वारा कैसे की जा रही है मुस्लिम समुदाय के आए हुए गण नागरिक अपनी बात रखने के लिए हाई कोर्ट के रजिस्टर टीम के सामने पर मुस्लिम समुदाय के गण नागरिक से नहीं मिले एसपी साहब के द्वारा दिलासा दिलाया गया कि न्याय होगा
आई हाई कोर्ट रजिस्टार की टीम, मृतक के परिजन नही दर्ज कराएंगे अपना बयान, पहले पद से हटाओ क्योंकि जांच की जा रही है प्रभावित, फिर दर्ज कराएंगे बयान- परिजन, मामला न्यायालय कर्मी महमूद आलम की मौत का
जिला कोरिया बैकुंठपुर 21 जून। डीजे बंगले में न्यायालय कर्मी की मौत के ठीक 10वें दिन छग हाई कोर्ट बिलासपुर से रजिस्टार (आई एंड ई एंड विजीलेंस) की टीम कोरिया पहुंची है, 21 जून 2021 को टीम कोरिया मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करेगें और मामले में यदि कोई आगे आकर कुछ बताना चाहता है तो उसकी बात भी सुनेंगे, दूसरी ओर मृतक के परिजन ने बिना जज को हटाए विजीलेंस टीम को बयान देने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि पद पर रहते हुए हर जांच को प्रभावित किया जा रहा है ऐसे में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है।
इस संबंध में समानमा क्रांति के अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता का कहना है कि जब से मौत का मामला सामने आया है, बिना पंचनामा के शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया, किसी प्रकार के फोरेसिक एक्पर्ट ने घटना स्थल का मुआयना नही किय। जिस चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया उसे घर बुलाया गया, शव का दो दो बार पोस्टमार्टम करवाना पडा, पहले पोस्टमार्टम और दूसरे पोस्टमार्टम के विसरे को तीन दिन के बाद पुलिस को सौपा गया, हर तरह की जांच को प्रभावित किया जाना यह दर्शाता है कि जज के पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। वहीं मृतक के भाई महफूज आलम का कहना है कि हम बयान तभी दर्ज कराएगें जब जज को यहां से हटाया जाएगा, क्योंकि मामले में अब तक जो हुआ वो काफी संदेहास्प्रद था और जांच प्रभावित की गई है।
जानकारी के अनुसार 21 जून 2021 को हाई कोर्ट बिलासपुर के रजिस्टार (आई एंड ई एंड विजीलेंस) की टीम कोरिया में रहेगी। इस बात की जानकारी जिला जनसंपर्क अधिकारी ने कई पत्रकारों को साझा की, साथ ही मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। परन्तु परिजनों से जज के पद पर रहते जांच में बयान देने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि अब तक जिस तरह से हर जांच को प्रभावित हुई है। निष्पक्ष जांच नही हो सकती है। उनके हटने के बाद वो जांच पर बयान देगें। इसकी जानकारी उन्होने एसडीएम बैकुंठपुर को लिखित में दे दी है। दरअसल, 12 जून 2021 को कोरिया जिले के डीजे बंगले में न्यायलय कर्मी का शव मिला, जिसकी पुष्ठि मृतक के भाई महफूज आलम ने की। उन्होने बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र. लिखकर बताया था कि उनका भाई 3 दिन से जज के बगंले में ही रह रहा था, उन्हे ड्रायवर श्री मिंज के द्वारा घर आकर डीजे बगले ले जाया गया, जहां उन्होने अपने भाई को मृत देखा उसके बाद वो घर आया और घरवालों को जानकारी देकर वापस डीजे बंगले लौटा जहां उसे पता चला कि शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं चिकित्सक डॉ सेगर के पोस्टमार्टम करने का हम सब विरोध कर रहे थे उन्ही से पोस्टमार्टम करवाया गया और फिर वो रात में डीजे बंगले बुलाए गए। जिसके बाद दुबारा पोस्टमार्टम की हमारी मांग को जिला प्रशासन ने माना और फिर 3 चिकित्सकों की टीम ने दुबारा पोस्टमार्टम तो किया, पर पुलिस को विसरा देने में 3 दिन का समय लगा दिया गया। महफूज आलम का कहना है हमने पुलिस अधीक्षक को पूर्व में ही पत्र देकर बता दिया है कि मामले में वो अपने बयान अभी दर्ज नहीं कराएंगे, क्योंकि अभी हर जांच प्रभावित की जा रही है।
हर दिन जला रहे मोमबत्ती
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुठपुर के घडी चौक पर न्यायालय कर्मी महमृद आलम की फोटो लगाई गई है, यहां बीते एक सप्ताह से उन्हें श्रृद्धांजली देने का सिलसिला जारी है, मोमबत्ती जलाकर लोग न्याय की मांग भी कर रहे है। हर दिन कोई ना कोई आकर मोमबत्ती जला कर जाता है।
संजय कुमार जयसवाल जी बिलासपुर हाई कोर्ट रजिस्टर जांच टीम नाश्ता और खाने के प्रक्रिया खत्म होते नजर आ रहा

एसपी से मिला मुस्लिम समाज
न्यायलय कर्मी की मौत की मांग को लेकर मृतक के परिजनों से मिलने प्रदेश भर से लोग ना सिर्फ आ रहे है अपने स्तर पर विरोध भी जता रहे है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज का एक प्रतिनिधि मंडल हाथों में न्याय की मांग की तख्ती लेकर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह से मिले, इससे पहले सभी पैदल मार्च करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी से उन्होनें निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग का ज्ञापन भी सौपा। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने पत्र लिखकर न्यायालय के लघु कर्मचारी संघ और न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्षओं से भी न्याय की गुहार लगाई है।


