कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई।
kamrun nisha
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
कोरिया 22 जून 2021/कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत कार्यो पर चर्चा एवं अनुमोदन का निर्णय लिया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले के 983 स्कूल एवं 957 आॅगनबाडी केन्द्रो में रनिंग वाटर की व्यवस्था हेतु लगात रूपये 1336.88 एवं 992.14 लाख की कार्ययोजना बनाई गई है। जिससे वहाॅ पड़ रहे बच्चों को पानी की समस्या दूर हो। साथ ही जिला प्रयोगशाला के लिए क्रय की गई विभिन्न सामग्रियों के भुगतान हेतु 21.60 लाख का अनुमोदन किया गया है। रेट्रोफिटिंग एवं सोलर आधारित नलजल योजनायों में प्राप्त दरों का अनुमोदन, सोलर आधारित तैयार किये गये 27 योजनओं के डीपीआर 527.70 लाख की तकनीकी स्वीकृति पश्चात कार्ययोजना बना ली गई है।

