Wednesday, October 21, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

दिव्यांग संजय कुमार ने टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर लगवाया कोविड टीका, लोगों से की टीकाकरण अवश्य कराने की अपील

kamrun nisha


कोरिया 24 जून 2021/ कोरोना को हराने के लिये 37 वर्षीय दिव्यांग संजय कुमार ने कोविड टीकाकरण करवा कर अपना एक कदम बढ़ा दिया है। साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है। वे अपील करते हुए कहते हैं कि कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है। भ्रामक बातों एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें और जल्द से जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीका अवश्य लगवाएं। संजय ने 23 जून को एसईसीएल डिस्पेंसरी, कोरिया में कोविड वैक्सीन का पहला डोज लिया। अपनी मोटरायज्ड ट्राइसाइकिल पर संजय वैक्सीनशन सेंटर पहुंचे और कोविड-19 टीका लगवाया।