जिला पंचायत द्वारा निर्मित 18 दुकानों की नीलामी 26 जुलाई 2021 को

kamrun nisha


कोरिया 13 जुलाई 2021/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा ग्राम छिंदडांड में जिला एवं सत्र न्यायालय के समीप निर्मित कुल 18 दुकानों की नीलामी 26 जुलाई 2021 को प्रातः 11.30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में की जायेगी। इस हेतु इच्छुक उम्मीदवार कार्यालयीन अवधि में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए नीलामी में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के सूचना पटल अथवा जिले की वेबसाईट ूूणवतमंण्हवअण्पद का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.