Sunday, October 18, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें किया नमन

kamrun nisha

श्री बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। वे अपने समय की समस्याओं के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील रहे। उनका काव्य जन-जागरण और नैतिक चेतना से ओतप्रोत था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्भभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगीं।