Sunday, October 18, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़सूरजपुर

अपराधियों में हो पुलिस का भय एवम् आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना ” डांगी

kamrun nisha


सरगुजा संभाग के बिलासपुर एवम् सरगुजा के आईजी डांगी ने अम्बिकापुर आईजी कार्यालय में पुलिस अधीक्षकों की मीटिंग लेकर जिलों कि अपराध एवम् कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कुछ निर्देश दिए ! उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया की जिलों में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करे ! रात्रि गश्त बढ़ाने,चौक चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने को कहा गया!
आम लोगों में सुरक्षा की भावना आए ऐसा काम करने को कहा गया!

गुंडा गर्दी करने वालों एवम् समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने कहा !
दुर्घटनाओं को कम करने हेतु जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ कानून का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कारवाही करने का निर्देश दिया !
धोखाधड़ी चाहे साइबर क्राइम हो , नौकरी के नाम से हो, जमीन संबंधित हो तुरंत कारवाही करने का निर्देश भी दिया ! पुलिस अधीक्षकों से
जिले में लंबित अपराधों , शिकायत का निराकरण शीघ्र करने की हिदायत दिया गया ! साथ कहा की
थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगातार गाबों का भ्रमण करने का निर्देश भी दे !
थानों में साफ सफाई, रिकॉर्ड अद्यतन,
जप्त माल का रख रखाव ठीक करने का आदेश भी दिया गया !
गंभीर प्रकरणों की जांच थाना प्रभारी द्वारा करने,विवेचकों के मध्य समान कार्य वितरण करने, नियमित परेड आयोजित करने, आपराधिक प्रकरणों कि नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए.
मीटिंग में संतोष सिंह एस पी कोरिया, भावना गुप्ता एस पी सूरजपुर , रामकृष्ण साहू एस पी बलरामपुर एवम् विजय अग्रवाल एस पी जशपुर उपस्थित रहे !