newकोरियाछत्तीसगढ़

संतोष कुमार सिंह नें पुलिस विभाग की कप्तानी सम्भाली है तब से अवैध कार्यो मे कबाड़, मेडिकल नशे का कारोबार, कोयला चोरी, मादक पदार्थ, जुंआ, सट्टा व शराब इन सभी पर अंकुश लगा हूआ है।

kamrun nisha

कोरिया जिला बैकुण्ठपुर। जिले मे जब से संतोष कुमार सिंह नें पुलिस विभाग की कप्तानी सम्भाली है तब से लगातार जिले के हो रहे अवैध कार्यों पर अंकुश लगा हुआ है, सांथ ही अवैध कार्यों मे संलिप्त लोगों के उपर अंधाधुन कार्यवाही भी की जा रही है। अवैध कार्यो मे कबाड़, मेडिकल नशे का कारोबार, कोयला चोरी, मादक पदार्थ, जुंआ, सट्टा व शराब इन सभी पर अंकुश लगा हूआ है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत दो से तीन दिनों मे पटना थाना व चरचा थाना के द्वारा नशिली दवाओं के बिक्रेताओं पर कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक कोरिया के द्वारा जिला कोरिया में हो रहे अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। 06 अगस्त को मुखबीर की सूचना थाना पटना को प्राप्त हुई की सावरावा सागौन प्लांटेशन के अंदर पर आरोपी मोहम्मद रियाशूल पिता मोहम्मद हुसैन निवासी मस्जिद दफाई पांडवपारा एवं सुरेश सोलंकी पिता लालाराम सोलंकी निवासी टेमरी काफी मात्रा में नशीली दवा इंजेक्शन लेकर मोटरसाइकिल सहित हैं। रेड कर कार्यवाही करने पर दोनो आरोपी के पास से 20 नग ब्रूफेनफिन इंजेक्शन एवं 20 नग एविल नग इंजेक्शन नगदी नगदी ₹500 एवं एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कुल कीमती 40000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। एस.पी. कोरिया ने कहा कि अवैध कारोबार करने वालों पर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी एवं उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *