भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो के द्वारा विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पिपरिया के गौठान में गोधन एवं कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना की गई।

kamrun nisha

कृषि यंत्रों एवं गोधन की पूजा कर जिले में उत्साह से मनाया गया हरेली पर्व,
जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना की
कोरिया 08 अगस्त 2021/ छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली पारंपरिक रीतियों से कोरिया जिले में हर्ष और उत्साह से मनाया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानों में कृषि यंत्रों एवं गोधन की पूजा के साथ ही पारम्परिक खेल कूद का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने योग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई।
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो के द्वारा विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पिपरिया के गौठान में गोधन एवं कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना की गई। वहीं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने विकासखंड खड़गवां के ग्राम बरदर में गौपूजा की। हरेली त्यौहार के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना की। गौठानों में किसानों, पशुपालकों के साथ जिले के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ी परंपरा में विशेष स्थान रखने वाला यह त्यौहार प्रदेश की कृषि प्रधान संस्कृति का प्रतीक है। गोधन और कृषि यंत्रों की पूजा किसान द्वारा उसके सबसे महत्वपूर्ण साथियों के प्रति आभार की भावना को दर्शाती है। इसी के साथ गेड़ी-दौड़ के खेल लोगों को खेती-किसानी के काम से कुछ क्षण आराम देकर अपने साथियों के साथ हंसी-ठिठोली के साधन बनते हैं। पारंपरिक व्यंजन त्यौहारों के स्वाद में इजाफा करते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा घुरवा अउ बाड़ी योजना की शुरूआत की गई। बीते वर्ष हरेली त्योहार के अवसर पर इसी सुराजी गांव योजना को विस्तार देते हुए प्रदेशवासियो के लिए गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई जिससे पशुपालकों और किसानों को गोबर विक्रय कर आर्थिक मजबूती का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.