चीफ माइनिंग मैनेजर बनाए गए वी .श्रीनिवास कर्मचारियों व श्रम संघों ने ने हर्ष व्यक्त किया


नीरज गुप्ता जिला कोरिया चर्चा कॉलरी………. गत दिवस कोल इंडिया द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में मेगा प्रोजेक्ट चर्चा आर ओ के खान प्रबंधक वी. श्रीनिवास की पदोन्नति कर चीफ मैनेजर माइनिंग बनाया गया है वे ग्रेड E6 से ग्रेड E7 के अधिकारी बने हैं विदित हो कि सहज, सरल मिलनसार स्वभाव के वी .श्रीनिवास स्थानीय कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय है विगत 4 सालों में खान प्रबंधक के पद पर रहते हुए उन्होंने चर्चा आर ओ का कोयला उत्पादन 12 लॉख 77 हजार टन से बढ़ाकर 16 लाख 71 हजार टन प्रतिवर्ष तक पहुंचा दिया विगत 4 वर्षों की अवधि में उत्पादन के साथ ही सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया जिसके फल स्वरुप हैं

विगत 4 वर्षों में एक भी फैटल एक्सीडेंट नहीं हुए जो कि अपने आप में उपलब्धि है वी श्रीनिवास की कार्यकुशलता का प्रमाण बैकुंठपुर क्षेत्र के झिलमिली कालरी है जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में रहते हुए सर्वाधिक 4 लाख 30 हजार टन प्रतिवर्ष कोयला का उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया और यह रिकॉर्ड विगत 8 वर्षों से यथावत है इन 8 वर्षों की अवधि में अभी तक झिलमिली का कोयला उत्पादन इस रिकॉर्ड के आगे नहीं बढ़ सका वी .श्रीनिवास चर्चा आर ओ में विदेशी तकनीकी के सी एम मशीन लगने के बाद वर्ष 2016 में चर्चा में पदस्थ हुए व 16 अगस्त 2018 को उन्होंने चर्चा आर. ओ के खान प्रबंधक का पद संभाला कोल इंडिया में सेवा के दौरान अपने जीवन के अहम 16 सालों में बहेरा बांध कॉलरी में अपनी सेवाएं दी

खान प्रबंधक श्रीनिवास अत्यधिक कोयला उत्पादन के साथ ही खेलों के क्षेत्र में भी बेहद कुशल साबित हुए उनकी कार्यकुशलता विगत 6 माह पूर्व चर्चा कालरी में आयोजित इंटर एरिया फुटबॉल टूर्नामेंट में देखने को मिली जहां उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन को सफल बनाने हेतु रात दिन एक कर दिया था धार्मिक प्रवृत्ति के खान प्रबंधक सभी धार्मिक आयोजनों में भी पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते हैं उनके पदोन्नति होने पर समस्त श्रम संघों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया चीफ माइनिंग मैनेजर बी .

श्रीनिवास ने कहा की सभी श्रमिक, कर्मचारी साथियों वअधिकारियों का सहयोग मुझे सदैव मिला जिसकी वजह से आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं वर्तमान में विश्वव्यापी

कोरोना संक्रमण से अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है जिसे हम पूरा करेंगे संकट के इस दौर में सभी का सहयोग आवश्यक है आप सभी स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें

कालरी क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों व कर्मचारियों को ले जाने वाली बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है आवश्यक

स्थलों पर हाथ धोने की व्यवस्था की गई है उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सभी तरह के प्रयास किए जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.