कोरिया बचाव मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन… का…13 दिन
Kamrun nisha


छत्तीसगढ़ जिला कोरिया बैकुंठपुर – खबर कोरिया जिले से है जहां मनेंद्रगढ़ जिला बनने से कोरिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध दिखाई दे रहा है वहीं जिले वासियों के द्वारा कोरिया बचाओ मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग के सदस्यगण एवं सभी पार्टी के चाहे कांग्रेस हो या भाजपा हो या गोंडवाना पार्टी हो जिले के हर एक सदस्य सभी पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
मुसाफिर सिंह के द्वारा बताया गया कि हमारे जिले का बंटवारा दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है कोरिया जिला 5 ब्लॉक का छोटा जिला था जहां लोग आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जुड़े हुए थे। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि जो बंटवारा हुआ है उसके बाद हमारी 1 सूत्री मांग है की हमें खड़गाव बैकुंठपुर एवं सोनहत तीनों ब्लॉक समेत कोरिया वन मंडल जो बना हुआ है उसकी मांग करते हैं साथ ही बैकुंठपुर को संभाग मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो यह धरना प्रदर्शन उग्र अनशन का रूप लेगा यह हमारे हक की लड़ाई है।
0— आपको बता देंगे की मुसाफिर सिंह आनी गोपाल राजवाड़े अमरपुर राम कृष्णा शर्मा फूलपुर लाला प्रसाद साहू आनी अवनीस सिंह उर्फ गोलू सुरभि सभी लोगोंं धरना प्रदर्शन मे बैठे हुए हैं 13 दिन
शैलेश शिवहरे अनुराग दुबे
लाला प्रसाद साहू ने कहा कोरिया जिले का विभाजन गलत तरीके से हुआ है विभाजन के लिए जिन क्षेत्रों का चयन किया गया उन क्षेत्रों के ना ही जनप्रतिनिधि और ना ही ग्रामीणों की सहमति ली गई इस विभाजन से पूरे जिले को नुकसान हो रहा है एवं विभाजन के बाद कोरिया जिला बहुत छोटा हो गया है साथ ही उन्होंने कहा राजनीतिक लाभ लेने के लिए जिले का बंटवारा किया गया है।
कोरिया बचाव मंच के संयोजक शैलेश शिवहरे के द्वारा बताया गया की आज शाम। 5. बजे शंखनाद एवं घंटा नाद के द्वारा शासन प्रशासनकाे जगाने का काम किया जाएगा विशाल रैली के माध्यम से कोरिया जिला के सभी सदस्य गणों से अनुरोध है कि अपना अपना सहयोग प्रदान करें जिससे
सोये हुएे प्रदेश केे मुखिया काे नींद सेे जगाया जाए और अपनी बातों काे प्रशासन तक पहुंचाया जाए कोरिया बचाव मंच के द्वारा

