Sunday, October 18, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर धावड़े ने चिरमिरी में पार्षदगण के साथ की बैठक, नगर निगम चिरमिरी को शत प्रतिशत फर्स्ट डोज़ कोविड वैक्सीनेटेड कराने सहयोग की अपील की

kamrun nisha



वैक्सीनेशन के लिए 8 साइट्स, 22 मोबाइल टीम तैयार
कोरिया 23 सितंबर 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी में आज पार्षदगण के साथ बैठक कर उनसे नगर निगम चिरमीरी को शत प्रतिशत फर्स्ट डोज़ कोविड वैक्सीनेटेड कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिले में चिरमीरी में कोरोना का अधिक प्रकोप देखने को मिला। कोरोना के सम्बंध में संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण प्रशासन का प्रयास है कि नगरनिगम चिरमिरी को अगले 5 दिनों में शत प्रतिशत फर्स्ट डोज़ कोविड वैक्सीनेटेड करवा लिया जाये जिससे अनुमानित कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का भी होगा टीकाकरण-
शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाना है। कलेक्टर में पार्षदगण से गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक उन्होंने स्वास्थ्य को सर्वाेपरि रखने को कहा तथा संचालित ब्लड बैंको की भी जानकारी ली।

वैक्सीनेशन के लिए 6 साइट्स, 22 मोबाइल टीम तैयार, 40 वार्डों में करेंगे टीकाकरण-
नगरनिगम चिरमिरी की टारगेट जनसंख्या 33 हज़ार से अधिक है, जिसमें 17 हज़ार टीकाकरण शेष है। कोविड टीकाकरण महाभियान में कलेक्टर धावड़े के मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन के लिए 8 साइट्स और 22 मोबाइल टीम डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन करेंगी। कुल 40 वार्ड में टीकाकरण किया जाएगा।