कोरिया बचाव मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन का ४९वां दिन प्रदेश के मुखिया तक बात पहुंच नहीं रही है

Kamrun nisha


आपको बता दें कि श्री देवधारी यादव जी ने कहा हमारे जिले का बंटवारा दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है कोरिया जिला 5 ब्लॉक का छोटा जिला था जहां लोग आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जुड़े हुए थे। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि जो बंटवारा हुआ है उसके बाद हमारी 1 सूत्री मांग है की हमें खडंगावां,बैकुंठपुर एवं सोनहत तीनों ब्लॉक समेत कोरिया वन मंडल जो बना हुआ है उसकी मांग करते हैं साथ ही बैकुंठपुर को संभाग मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो यह धरना प्रदर्शन उग्र अनशन का रूप ले चुकी है यह हमारे हक की लड़ाई है। प्रदेश केे मुखिया तक बात पहुंच नहीं रही या अनदेखा कर दिया जा रहा है कोरिया जिला के नागरिक गणों को
राणा प्रताप सिंह अध्यक्ष एवं सदस्यों ने कहा कोरिया जिले का विभाजन गलत तरीके से हुआ है विभाजन के लिए जिन क्षेत्रों का चयन किया गया उन क्षेत्रों के ना ही जनप्रतिनिधि और ना ही ग्रामीणों की सहमति ली गई इस विभाजन से पूरे जिले को नुकसान हो रहा है एवं विभाजन के बाद कोरिया जिला बहुत छोटा हो गया है साथ ही उन्होंने कहा राजनीतिक लाभ लेने के लिए जिले का बंटवारा किया गया है। टी पी ठाकुर ने कहा के कोरिया जिला का दुर्भाग्य्य है जो ऐसे भी दिन देखने को मिल रहा है प्रदेश के मुखिया से हम भीख नहीं मांग रहे हैं हमारा हक है हमारा अधिकार है जय कोरिया संपूर्ण कोरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.