भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रर्शन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के राशन भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय

kamrun nisha

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया


आज दिनांक – 11/10/2021 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रर्शन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में राज्य सरकार के राशन भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद के सामने भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्व़ारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कोरोना दूसरी लहर में नवम्बर माह 2021 तक प्रत्येक गरीब व्यक्ति के लिए प्रति माह 5 किलो चावल भेजा जा रहा है किन्तु राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रत्येक हितग्राही को 5 किलो चावल वितरण नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में भाजपा पार्टी के द्वारा राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना पदर्शन किया गया । जिसमें जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्षमण राजवाड़े, देवेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भानुपाल, कपिल जायसवाल, धिरेन्द्र साहू, गोपाल राजवाड़े, राजेन्द्र चक्रधारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल साहू, राजेश सिंह पूर्व न.पा. अध्यक्ष, ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष विनोद साहू, आर.टी.आई. प्रकोष्ठ संतोष शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष अंचल राजवाड़े, मण्डल माहामंत्री सुभाष साहू, अरशद खान, जिला संयोजक बबलू सिंह, पूर्व न.पा. अध्यक्ष विपिन जायसवाल, लव रवि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी मण्डलों के प्रत्येक राशन दुकानों में दिनांक – 7-8 अक्टूबर 2021 को मण्डल स्तरीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया सत्ता में आने के बाद से लगातर कांग्रेस घोटाले पर घोटाले करती जा रही है। वैश्विकमहामारी कोरोना के दौरान मोदी सरकार ने सभी ज़रूरतमंदों तक 7 महीने के लिए मुफ्त चावल और चना देने का निर्णय लिया था।प्रदेश के सभी हितग्राहियों के लिए अपेक्षित अतिरिक्त 1 लाख 385 टन प्रति माह का आवंटन भी कर दिया गया। लेकिन अन्य तमाम केन्द्रीय योजनाओं की तरह ही इसका लाभ भी जनता तक पहुचाने के बजाय कांग्रेस इसे भी हड़प गयी है। यह अपने आप में भीरघोटाला है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल प्रति महीने के मान से इससे दो करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने यह लाभ मिलना था। प्रदेश सरकार नेU ऐसे राशन कार्डधारी जिनके परिवार में 1 से 3 सदस्य तक हैंए उन्हें यह अतिरिक्त चावल नहीं दिया है। शासन के एक मंत्री ने इस बड़ी ष्गड़बड़ीष् को स्वीकार भी किया थाए लेकिन ऐसे घोटाले जारी हैं। औसतन एक राशन कार्ड पर तीन से चार सदस्य होते हैं ऐसे मान से अनुमानतः गभग दो तिहाई लोगों के हिस्से का लगभग पांच लाख टन चावल राज्य सरकार हड़प गयी है। चावल का शासकीय रेट 32 रुपया किलो के मान से यह घोटाला 1500 करोड़ से अधिक का है।इसके अलावा चना आदि का भी गबन किया गया है। जिसमें पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने अपनी बातों को रखते हुए कांग्रेस सरकार के विफलता एवं किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रही है। हालात इतने खराब है कि, मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र में भी किसान आत्महत्या कर रहे है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत की रेणुका सिंह, सुनीता कुर्रे, अरुण जायसवाल, मंजू जीवानी, संदीप साहू, उर्मिला सिंह, शाहिद, घनश्याम साहू, मनोज साहू, अभिषेक साहू, विक्की सिंह, मनोज साहू, अन्य उपस्थित रहे।u

Leave a Reply

Your email address will not be published.