लोन वर्राटू” घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 3 माओवादियों ने 231 बटालियन केरिपुबल एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया आत्मसमर्पण।”

kamrun nisha

” लोन वर्राटू” घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 3 माओवादियों ने 231 बटालियन केरिपुबल एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया आत्मसमर्पण।”
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाडा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है।

उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान( घर वापस आईये ) चलाया जा रहा एवं ” डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा ” नक्सली संगटन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर ” आज दिनांक 11.10.2021 को हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर ” विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए ” (1) ग्राम मिलियमपल्ली मिलिशिया कमाण्डर ताती जोगा पिता स्व0 ताती हुंगा उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिलियमपल्ली थाना जगरगुण्डा (2) ग्राम मिलियमपल्ली जनमिलिशिया सदस्य सोड़ी दशरू पिता स्व0 लक्ष्मण उम्र लगभग 43 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिलियमपल्ली थाना जगरगुण्डा (3) ग्राम मिलियमपल्ली मिलिशिया सदस्य सोड़ी भीमा पिता स्व0 मुत्ता उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिलियमपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा ने ” लोन वर्राटू अभियान ( घर वापस आईये ) तथा माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर ” उप पुलिस महानिरीक्षक (परि०) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा विनय कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेट 231 बटा0 केरिपुबल, राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाडा, मुनीष कुमार द्वितीय कमाण्ड अधिकारी 231 बटा0 केरिपुबल एवं उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा कमलजीत पाटले (रा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया। “

Leave a Reply

Your email address will not be published.