newकोरियाछत्तीसगढ़

नशा विरोधी निजात मुहिम के समर्थन में चर्चा कालरी प्रबंधन श्रमवीर स्टेडियम में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

एडिटर इन चीफ कमरून निशा

श्रमवीर स्टेडियम में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

नीरज गुप्ता जिला कोरिया चर्चा कॉलरी…. नशे के विरुद्ध जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जारी मुहिम* निजात * का चर्चा कॉलरी प्रबंधन द्वारा समर्थन करते हुए व्यापक स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है आयोजन की कड़ी में 3० अक्टूबर को विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी इसके पश्चात श्रमवीर स्टेडियम के विशाल प्रांगण में सार्वजनिक रूप से नशा न करने की शपथ दिलाई जाएगी इसके पश्चात जन जागरण व आम नागरिकों में जागरूकता लाने हेतु नशा विरोधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा निजात नशा विरोधी निजात मुहिम को बृहद रूप देते हुए पूरे

स्टेडियम परिसर मैं नशा विरोधी स्लोगन एवं नशे से होने वाले कुप्रभाव की जानकारी देने वाले चित्र बनाए गए हैं चर्चा कॉलरी के क्षेत्र प्रबंधक के. मेरे व खान प्रबंधक वी. श्रीनिवास स्वयं व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए मार्गदर्शन दे रहे हैं इसी क्रम में कार्मिक विभाग के अधिकारी जीएस परिहार हरेंद्र तिवारी हीरा सिंह के साथ श्रम संघ प्रतिनिधि रियाज अहमद, ज्ञानेंद्र पांडे ,बलजिंदर सिंह, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रयासरत हैं क्षेत्र में पहली बार नशा उन्मूलन के प्रति सार्वजनिक रूप से वृहद
कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की चारों और सराहना भी हो रही है गौरतलब है कि कोरिया पुलिस की इस बहुद्देशीय मुहिम को निरंतर व्यापक रूप से समर्थन मिलता जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *