Sunday, November 29, 2026
Latest:
trueblue casinoकोरबाछत्तीसगढ़

गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

kamrun nisha

गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मंत्री ने कहा-अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

कोरिया, 02 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर भी माल्यार्पण किया।

प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, वनमंडलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह परदेशी, सीईओ श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित गणमान्य नागरिक श्री देवेंद्र तिवारी, श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री कमलेश शर्मा, श्री शैलेष शिवहरे, श्री पंकज गुप्ता, श्री तीरथ राजवाड़े सहित अन्य नागरिक, अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

कोरियाछत्तीसगढ़

50 वां गोल्डन जुबली वर्ष, अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड का फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 स्थान महाजन स्टेडियम चर्चा कालरी आमंत्रण स्वीकार करें, सचिव मो, रेयाज

kamrun nisha.

आमंत्रित टीम

50 वां गोल्डन जुबली वर्ष

समिति के सचिव मो, रेयाज के द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 स्थान महाजन स्टेडियम चर्चा बैकुंठपुर क्षेत्र में

जिला कोरिया चर्चा आपको बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आपकी चर्चा कालरी के महाजन स्टेडियम में अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 3/ 2/ 2026 से 14./2/.2026 तक किया जा रहा है फुटबॉल समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर आप सभी को सादर आमंत्रित करता है।
आपको बता दें कि फुटबॉल समिति सदस्यों के द्वारा समस्त क्षेत्र वासियों को फुटबॉल देखने को आमंत्रण दिया जा रहा है बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ

फुटबॉल समिति के पदाधिकारी

अध्यक्ष संजय कुमार सहक्षेत्र प्रबंधक चर्चा माइंस, आर ओ

उपाध्यक्ष संदीप कुमार

सचिव मो,रेयाज

सहसचिव तपेश्वर प्रसाद प्रवीण लहरिया

कोषाध्यक्ष महेश कुमार

जिला कोरिया एवं समस्त छत्तीसगढ़ के क्षेत्रवासियों को अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता करवाने वाले सदस्यों के द्वारा आपको सादर आमंत्रित कर रहे हैं जरूर आएं खेल प्रतियोगिता को देखिए एंजॉय करिए उनके हौसला अफजाई करिए

समस्त कालरी अधिकारी कर्मचारी कार्यकर्ता एवं जो अपना श्रमदान करते हैं क्षेत्र के सदस्यगण जो फुटबॉल प्रतियोगिता का सहयोग करते हैं दिन और रात बराबर अगर कोई भूल चूक हो जाती है तो माफ करेंगे। सचिव मो, रेयाज।