गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
kamrun nisha

गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
मंत्री ने कहा-अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
कोरिया, 02 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर भी माल्यार्पण किया।
प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, वनमंडलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह परदेशी, सीईओ श्री योगेन्द्र श्रीवास सहित गणमान्य नागरिक श्री देवेंद्र तिवारी, श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री कमलेश शर्मा, श्री शैलेष शिवहरे, श्री पंकज गुप्ता, श्री तीरथ राजवाड़े सहित अन्य नागरिक, अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

