Sunday, November 15, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

देवरहा बाबा सेवा समिति –भावना के साथ एकजुट होकर श्रमदान करें और छठ महापर्व को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। शैलेश शिवहरे

kamrun nisha

🚩 देवरहा बाबा सेवा समिति –

समिति के समस्त सम्मानित एवं सक्रिय सदस्यों से सादर निवेदन है कि राम मंदिर, जोड़ा तालाब छठ घाट पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें एवं स्वच्छता व व्यवस्था बनाने हेतु श्रमदान में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।

छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर छठव्रती माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा घाट पर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बना रहे, इसी उद्देश्य से हम सभी को मिलकर अपना दायित्व निभाना है।

आइए, सेवा और समर्पण की भावना के साथ एकजुट होकर श्रमदान करें और छठ महापर्व को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

आप सभी की उपस्थिति एवं सहभागिता सादर अपेक्षित है।

🙏 सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही सम्मान। 🙏

🚩 जय छठी मैया! 🚩
जय देवरहा बाबा!