कोरियाछत्तीसगढ़

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शैलेष शिवहरे ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।

कमरून निशा

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शैलेष शिवहरे जी ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।

आज नगर पालिका अध्यक्ष माननीया नविता शैलेष शिवहरे ने बैकुंठपुर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान राम मंदिर छठ घाट, जोड़ा तालाब, गढ़ेलपारा, खुंटनपारा, मार्गदर्शन एवं रामपुर स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया।

उन्होंने छठ महापर्व के अवसर पर व्रतधारी माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हमारा प्रयास है कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिले और किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏