Thursday, November 12, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

छठ महापर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले शैलेश शिवहरे, घाटों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

कमरून निशा

छठ महापर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले शैलेश शिवहरे, घाटों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

बैकुंठपुर। आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से देवहाहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने जिला पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर बैकुंठपुर शहर के विभिन्न छठ घाटों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं छठव्रती माताओं-बहनों की भीड़ उमड़ती है। विशेष रूप से राम मंदिर छठ घाट पहुंच मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का आग्रह किया गया।

शैलेश शिवहरे ने मांग की कि राम मंदिर छठ घाट पहुंच मार्ग को सुगम बनाया जाए तथा शनिवार एवं रविवार को तालाब के ऊपर दुकानदारों द्वारा दुकानें न लगाई जाएं, ताकि घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सभी छठ घाटों पर उचित यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा समय रहते उचित व्यवस्था करना बेहद आवश्यक है, जिससे छठव्रती माताएं, बहनें एवं श्रद्धालु बिना किसी बाधा के अपना धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।

इस पर माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।