पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जनरल परेड निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कमरून निशा

पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जनरल परेड निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैकुंठपुर, कोरिया जिले के रक्षित केंद्र, बैकुंठपुर में शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल के अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं टर्नआउट का जायजा लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्री श्याम मधुकर, श्री नेल्सन कुजूर, श्री मोहसिन खान ,श्रीमती आशा सेन ,आरआई नीतीश आर.नायर एवं सूबेदार सुनील खूंटे सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने अच्छी वर्दी धारण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा सभी को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए साथ ही साथ रनि श्री नीतिश आर नायर को आगामी त्योहारों, कानून व्यवस्था आदि को देखते हुए पुलिस बल को बलवा ड्रिल का व्यावहारिक अभ्यास कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने वाहन शाखा, आर्म्स शाखा एवं वस्त्रागार शाखा का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा शासकीय संसाधनों के उचित रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनरल परेड का संचालन परेड कमांडर सूबेदार सुनील खुटे द्वारा किया गया।
